Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
Meter Change Application In Hindi | बिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदी
Meter Change Application In Hindi

Meter Change Application In Hindi | बिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदी

By Application In Hindi
October 1, 2026 3 Min Read
0

हेल्लो सभी को, स्वागत है हमारे पोर्टल पर आपका! जैसे की दोस्तों हम देखते है आए दिन हमारे घर में आने वाली बिजली में कोई न कोई समस्या आती ही रहती है. अब इसे हम मौसम की खराबी की वजह से समझे या कोई अन्य कारण समझे लेकिन पता हमे तब लगता है जब हमारे खुद के घर में बिजली की सप्लाई नही हो रही होती है. क्योंकि ऐसे वक्त में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

चूँकि आज के दौर में हर चीज इलेक्ट्रिक हो गयी है मान लो घर में कपड़े धोने की मशीन है या ऑफिस काम के लिए लैपटॉप हो. अगर बिजली घर में नही आती है तब ये सब किसी काम के नही रहते है. इसलिए समय रहते ही अगर हम बिजली विभाग को अपने घर में होने वाली बिजली की समस्या के बारें में अवगत करा दें तो इसका निदान जल्द ही सम्भव हो जाता है.

इसलिए दोस्तों हम आपके लिए बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र लिखकर देने हेतु कुछ बेहतरीन फॉर्मेट लेकर आये है जिन्हें समझकर अगर आपके घर की बिजली न आ रही हो और मीटर से सम्बन्धित कोई शिकायत हो तो इन निम्नलिखित प्रार्थना पत्रों को समझकर आप भी अपने लिए जरूर लिखे.

Bijli meter change application in hindi-

सेवा में,
श्रीमान सहायक अभियंता महोदय,
विद्युत विभाग, छत्तीसगढ़
विद्युत वितरण निगम

विषय: बिजली का मीटर बदलवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे घर का बिजली मीटर काफी पुराना हो गया है और सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. इसलिए मीटर की रीडिंग में भी समस्या आ रही है, जिसके कारण बिजली बिल में परेशानी हो सकती है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे घर के बिजली मीटर की जांच करवाकर आवश्यकतानुसार नया मीटर लगाने की कृपा करें.

दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: अनिल पांडे
उपभोक्ता संख्या: 211XXXXXXXXXX
मीटर नंबर: 545XXXXXXXXXXX
पता: मोहला नंबर 12, सुन्द्र्गांव, रायपुर
मोबाइल नंबर: 99XXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Meter kharab hone ki application in hindi-

सेवा में,
श्रीमान सहायक अभियंता महोदय,
विद्युत विभाग, राजस्थान, जयपुर

विषय: खराब बिजली मीटर की जांच एवं बदलने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे घर का बिजली मीटर पिछले कुछ दिनों से खराब है और ठीक से रीडिंग नहीं दे रहा है. और इस वजह से मुझे बिजली की खपत और बिल को लेकर परेशानी हो रही है.

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया कर्मचारी भेजकर बिजली मीटर की जांच करवाएं तथा मीटर खराब पाए जाने पर उसे नियमानुसार बदलने की कृपा करें.

दिनांक: 10 जून 2026
नाम: गोविन्द चौधरी
उपभोक्ता संख्या: 345XXXXXXXXXX
मीटर नंबर: 943XXXXXXXXXX
पता: कुरेशियों का मौहला, गोविन्दनगर, जयपुर
मोबाइल नंबर: 78XXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

मीटर जलने पर एप्लीकेशन in hindi-

सेवा में,
श्रीमान सहायक अभियंता महोदय,
विद्युत विभाग, गांधीनगर, गुजरात

विषय: बिजली का मीटर जल जाने के कारण नया मीटर लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे घर में लगा बिजली का मीटर दिनांक 10 जुलाई 2026 को अचानक जल गया है, मीटर जल जाने के कारण बिजली की रीडिंग नहीं हो रही है और विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या उत्पन्न हो रही है.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे घर के जले हुए बिजली मीटर की जांच करवाकर नियमानुसार नया मीटर लगाने की कृपा करें, ताकि बिजली की आपूर्ति एवं मीटर रीडिंग सुचारु रूप से हो सके.

दिनांक: 10 जुलाई 2026
नाम: अनिश पटेल
उपभोक्ता संख्या: 345XXXXXXXX
मीटर नंबर: 96XXXXXXXX
पता: वार्ड नम्बर 12, देहगाम, गांधीनगर, गुजरात
मोबाइल नंबर: 98XXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त बिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदी (Meter Change Application In Hindi) के प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपने सम्बन्धित किसी भी कार्य के लिए बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने बिजली विभाग को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

bijli meter change application in hindimeter change application in hindimeter kharab hone ki application in hindiबिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदीमीटर जलने पर एप्लीकेशन in hindi
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra - जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र का सही फॉर्मेट समझें
Previous

Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra – जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र का सही फॉर्मेट समझें

bimari ke liye prathna patra hindi mein
Next

Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.