Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
atal pension yojana band karne ke liye application
Bank Application In Hindi

Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें

By Application In Hindi
October 5, 2026 3 Min Read
0

दोस्तों वैसे तो अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से हम आज निवेश करके अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते है. लेकिन कई-कई बार बहुत सी जीवन में ऐसी समस्याएं सामने आ जाती है जिसकी वजह से हमको इस योजना को बीच में ही बंद करवाना पड़ता है. हालाँकि इसके कई कारण हो सकते है.

लेकिन सबसे अहम् जो कारण है वो है समय पर पैसा जमा नही करवा पाना. अब इस महंगाई के दौर में हम सब जानते है की जिस प्रकार से चीजें महँगी हो रही है. इस हिसाब से प्रतिव्यक्ति आय नही बढ़ रही है. इसलिए निवेश कर पाना हर किसी के बस का सौदा नही रहा है. और इसी कारण से बहुत से लोग Apy closure form लगाकर अपनी इस पेंशन योजना को बंद करवा लेते है.

हालाँकि आप ध्यान ध्यान दें की अटल पेंशन योजना को केवल इसलिए बंद करना कि कुछ महीनों का योगदान जमा नहीं हो पाया, सामान्यतः उचित नहीं है. ऐसे मामलों में पहले बैंक से खाते की स्थिति और बकाया योगदान की जानकारी लेना बेहतर है. फिर भी अगर आप पूरी शर्ते इस योजना से सम्बन्धित समझ चुके है और आगे इस योजना में शामिल नही होते है तो अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें:

Atal pension yojana band karne ke liye application – मृत्यु होने पर

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
जयपुर, राजस्थान

विषय: अटल पेंशन योजना खाता बंद कर संचित राशि प्राप्त करने के संबंध में.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे पति श्री रामेश्वर यादव आपके बैंक के माध्यम से अटल पेंशन योजना के सदस्य थे. उनका निधन दिनांक 10 अगस्त 2026 को हो गया है. उनके APY खाते का PRAN नंबर ABCDXXXXXXXX है.

अतः आपसे निवेदन है कि नियमानुसार उक्त अटल पेंशन योजना खाते को बंद करने तथा उसमें उपलब्ध संचित राशि मुझे/नामांकित व्यक्ति को प्रदान करने की कृपा करें. आवश्यक दस्तावेज (मृत्यु प्रमाण पत्र, PRAN/APY विवरण, पहचान प्रमाण, बैंक खाता विवरण) आवेदन के साथ संलग्न हैं.

दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: मनीषा यादव
मृतक का नाम: रामेश्वर यादव
PRAN नंबर: ABCDXXXXXXXXX
संबंध: पुत्री
मोबाइल नंबर: 99XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ नॉमिनी अपने हस्ताक्षर करें

Atal pension yojana band karne ke liye application – योगदान न कर पाने पर

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
पंजाब नेशनल बैंक,
भोपाल, मध्यप्रदेश

विषय: अटल पेंशन योजना में योगदान जारी रखने में असमर्थ होने के कारण खाता बंद करने के संबंध में.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता है, जिसका PRAN नंबर ABCDXXXXXXXXXXXX है. इस समय में मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मैं नियमित रूप से APY में निर्धारित योगदान जमा करने में असमर्थ हूँ.

अतः मैं अटल पेंशन योजना से स्वैच्छिक रूप से बाहर निकलना चाहती हूँ. कृपया नियमानुसार मेरे APY खाते को बंद करने तथा पात्र राशि मेरे बैंक खाते में जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने की कृपा करें.

दिनांक: 10 सितम्बर 2026
नाम: पूजा अग्रवाल
PRAN नंबर: ABCDXXXXXXXX
बैंक खाता संख्या: 632XXXXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 90XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ आप अपने हस्ताक्षर करें

Atal pension yojana band karne ke liye application – स्वेच्छा से

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
शिमला, हिमाचल प्रदेश

विषय: 60 वर्ष की आयु से पहले अटल पेंशन योजना से स्वैच्छिक निकास के संबंध में.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक के माध्यम से अटल पेंशन योजना में खाता संचालित है। मेरा PRAN नंबर ASDFXXXXXXXX है. मैं व्यक्तिगत कारणों से 60 वर्ष की आयु से पहले अटल पेंशन योजना से स्वेच्छा से बाहर निकलना चाहता हूँ.

अतः आपसे निवेदन है कि नियमानुसार मेरा APY खाता बंद करने की प्रक्रिया पूरी करने तथा नियमों के अनुसार देय राशि मेरे बैंक खाते में जमा करने की कृपा करें.

मैं स्वैच्छिक निकास से संबंधित लागू नियम एवं शर्तों को स्वीकार करता हूँ.

दिनांक: 15 अगस्त 2026
नाम: मनोज सिन्हा
PRAN नंबर: ASDFXXXXXXXXX
बैंक खाता संख्या: 9722XXXXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 91XXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ आप अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए बैंक को अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन (Atal pension yojana band karne ke liye application) लिख सकते है. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने बैंक को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

apy closure formatal pension yojana band karne ke liye applicationअटल पेंशन योजना कैसे बंद करेंअटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
Previous

Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध

Bank Ke Liye Application - बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
Next

Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.