Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
bimari ke liye prathna patra hindi mein
Chutti Ki Application In Hindi

Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

By Application In Hindi
October 2, 2026 3 Min Read
0

दोस्तों हमने शुरू से पढ़ा है की, पहला सुख निरोगी काया को कहा गया है. अब इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम सब जानते है काम की कितनी अहमियत है. यहाँ तक की लोगों को अपने ऑफिस से छुट्टी लेना भी मुश्किल हो गया है. क्योंकि AI के इस दौर में वर्कफ़ोर्स कौन घटाना चाहता है. इसलिए ऑफिस या अन्य संस्थान से छुट्टी लेने के लिए कभी किसी की सिफारिश करते है तो कभी किसी और की.

लेकिन अब आपको ऐसे संस्थानों में छुट्टी लेने के लिए किसी की भी सिफारिश लेने की जरूरत नही है. क्योंकि यहाँ हम आपके लिए लेकर आये है बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में (Bimari Ke Liye Prathna Patra) लिखने का सम्पूर्ण तरीका. इन निम्नलिखित प्रारूपों को समझकर आप भी अपने ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या अन्य संस्थान को Application for sick leave in hindi लिखकर आसानी से अपने लिए छुट्टी ले सकते है.

क्योंकि जैसा की हमने पहले भी कहा है, “पहला सुख निरोगी काया” है. इसलिए अपने शरीर से कोई भी खिलवाड़ आपके भविष्य के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है. अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं है, तो धन, वैभव, परिवार — किसी का सुख नहीं मिल पाता.

Bimari Ke Liye Prathna Patra – ऑफिस हेतु

सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
मैक्स विजिल कंपनी/कार्यालय,
अहमदाबाद, गुजरात

विषय: बीमारी के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं कार्यालय आने में असमर्थ हूँ. क्योंकि मेरी तबियत खराब होने की वजह से चिकित्सक ने मुझे कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है. इसलिए मुझे दिनांक 10 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक छुट्टी की आवश्यकता है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी बीमारी को ध्यान में रखते हुए मुझे उक्त अवधि की छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें. मैं स्वस्थ होने के बाद पुनः अपने कार्य पर उपस्थित हो जाऊँगी.

दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: अनीता पटेल
पद: सुरक्षाकर्मी
विभाग: सुरक्षा
कर्मचारी आईडी: BVGXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Bimari Ke Liye Prathna Patra – स्कूल हेतु

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,
पचार, उत्तरपदेश

विषय: बीमारी के कारण अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ. डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। इसलिए मैं दिनांक 01 जुलाई 2026 से 05 जुलाई 2026 तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सकूँगा.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे उक्त दिनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. मैं स्वस्थ होने के बाद नियमित रूप से विद्यालय आऊँगा.

दिनांक: 01 जुलाई 2026
नाम: अमित पूनिया
कक्षा: 10th
रोल नंबर: 465
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Bimari Ke Liye Prathna Patra – कॉलेज हेतु


सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
प्रिंस इंजीनियरिंग कॉलेज,
सीकर, राजस्थान

विषय: बीमारी के कारण अवकाश प्रदान करने के संबंध में.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके कॉलेज में कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी हूँ. मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं कॉलेज में उपस्थित होने की स्थिति में नहीं हूँ. क्योंकि डॉक्टर ने मुझे कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है.

अतः आपसे निवेदन है कि मुझे दिनांक 03 अगस्त 2026 से 07 अगस्त 2026 तक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. स्वस्थ होने के बाद मैं नियमित रूप से कॉलेज में उपस्थित रहूँगा.

कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करने की कृपा करें.

दिनांक: 03 अगस्त 2026
नाम: सुनील चौधरी
कोर्स: कंप्यूटर साइंस IInd इयर
रोल नंबर: 873
मोबाइल नंबर: 98XXXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में (Bimari Ke Liye Prathna Patra) के प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपने सम्बन्धित कार्य के लिए संस्थान को प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने बिजली विभाग को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

application for sick leave in hindibimari ke liye prathna patrabimari ke liye prathna patra hindi meinsick leave application in hindiबीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Meter Change Application In Hindi | बिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदी
Previous

Meter Change Application In Hindi | बिजली मीटर चेंज एप्लीकेशन इन हिंदी

Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
Next

Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.