Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
हेल्लो फ्रेंड्स, जैसा की हम सब जानते है आजकल की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बढ़ती कीमतों के सामने कम सैलरी वाले लोगों का जीवन-यापन कठिन हो गया है. रोटी, कपड़ा और मकान तीनों बुनियादी जरूरतें महंगी हो चुकी हैं। सब्जियों, दालों और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि वेतन में वृद्धि नाममात्र की है.
कम सैलरी में घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई कराना और बीमारी का इलाज कराना मुश्किल हो गया है. इस वर्तमान दौर में आम आदमी की हालत ये है की लोग कर्ज लेने को मजबूर हैं. महीने के अंत में जेब खाली हो जाती है. क्योंकि महगाई से मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. और सबसे बड़ी बात जब से दुनियाभर में युद्द छिड़े हुए है तब से कई कम्पनियां तो कर्मचारियों का वेतन तक समय पर नही दे रही है.
इसलिए आज के इस लेख में हम आपको समय पर वेतन देने और सैलरी बढ़ाने हेतु प्रार्थना पत्र लिखने का तरीका बता रहे है जिसे समझकर आप भी अपनी कम्पनी या संस्था को जहाँ आप कार्यरत है उन्हें प्रार्थना पत्र लिखकर अपने वेतन के मामले को आसानी से सुलझा सकते है.
Salary badhane ke liye application in hindi-
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
चौधरी आईटी सलूशनस,
लखनऊ, उत्तरप्रदेश
विषय: वेतन बढ़ाने के संबंध में प्रार्थना पत्र (salary increment application in hindi)
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके संस्थान में जावा डेवलपर के पद पर पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हूँ. मैंने अपने कार्य को हमेशा पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ पूरा किया है. वर्तमान में बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के कारण मेरे लिए वर्तमान वेतन में सभी आवश्यक खर्चों को पूरा करना कठिन हो रहा है.
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे कार्य, अनुभव और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मेरे वेतन में उचित वृद्धि करने की कृपा करें. आपकी इस कृपा से मैं और अधिक उत्साह एवं लगन के साथ अपने कार्य को करता रहूँगा.
दिनांक: 10 जनवरी 2026
नाम: अनिल शेखावत
पद: जावा डेवलपर
विभाग: सॉफ्टवेर डेवलपमेंट
कर्मचारी आईडी: ABCXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Salary na milne par application kaise likhe?
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
विएस सिक्यूरिटी लिमिटेड,
जयपुर, राजस्थान
विषय: समय पर वेतन प्रदान करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके संस्थान में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत हूँ. पिछले कुछ समय से वेतन निर्धारित समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है. वेतन मिलने में देरी होने के कारण मुझे घर के आवश्यक खर्च, किराया, बच्चों की फीस एवं अन्य जरूरी भुगतान करने में परेशानी होती है.
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कर्मचारियों की आर्थिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह का वेतन निर्धारित समय पर प्रदान करने की व्यवस्था करने की कृपा करें. इससे सभी कर्मचारियों को आर्थिक रूप से काफी सुविधा होगी.
कृपया मेरी प्रार्थना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की कृपा करें.
दिनांक: 06 फरवरी 2026
नाम: मनीष सिंह
पद: सुरक्षाकर्मी
विभाग: सुरक्षा
कर्मचारी आईडी: ABCXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अपनी कम्पनी को Salary Ke Liye Application In Hindi में लिख सकते है. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने बैंक को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.