Chori ki application in hindi – Bike, Gadi, ATM & Scooty चोरी के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
दोस्तों जैसा की हम सब आए दिन सुनते है की किसी न किसी जानने वाले व्यक्ति के साथ चोरी की घटना होना आजकल आम बात हो गयी है. चाहे वह चोरी किसी मोटर साइकिल की हो या फिर गाड़ी की हो या फिर किसी और तरह की हो. लेकिन दोस्तों जब किसी के साथ ऐसी घटना हो जाती है तो वह व्यक्ति किसी जानकारी के अभाव में मायूस होकर बैठ जाता है. और एप्लीकेशन नहीं लिख पाने के कारण वह पुलिस से किसी भी तरह की मदद नहीं ले पाता है.
इसी को मध्य नजर रखते हुए इस लेख में हमने कई प्रकार की Chori ki application in hindi में बताई है. जिनमे – Bike, Gadi, ATM & Scooty in hindi शामिल है. आप इन एप्लीकेशन के प्रारूपों को समझकर अपने लिए या अपनों के लिए थाने में एप्लीकेशन लिखकर उनकी मदद कर सकते है.
आपको बता दे की चोरी की एप्लीकेशन लिखकर देने से दोस्तों मुख्य फायदा यह है कि इससे कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है और आपकी शिकायत दर्ज होती है. पुलिस थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देने पर FIR दर्ज होती है. बिना लिखित शिकायत के पुलिस कई बार मामला दर्ज नहीं करती.
प्रार्थना पत्र का कॉपी आपके पास रहता है, जो सबूत का काम करता है. और अगर चोरी हुई वस्तु का बीमा है, तो FIR की कॉपी बीमा कंपनी को देनी पड़ती है. इसके अलावा पुलिस जब चोरी का माल बरामद करती है, तो प्रार्थना पत्र के आधार पर आपको वापस मिल सकता है. इसलिए इन प्रारूपों को समझे जो हमने आपको हमने निचे बता रखें है इनमे नाम वगेरह में बदलाव करके आप भी अपने लिए एप्लीकेशन जरूर लिखें:
Bike chori application in hindi-
सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
लखनऊ थाना, उत्तरप्रदेश
विषय: बाइक चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरी बाइक दिनांक 13 मई 2026 को गली नंबर 04 स्थान से चोरी हो गई है. मेरी बाइक का नंबर UP 13 CX 4743 है तथा उसका मॉडल TVS अपाचे RTR और रंग सफेद है. मैंने बाइक को उक्त स्थान पर खड़ा किया था. कुछ समय बाद वापस आने पर बाइक वहां नहीं मिली. मैंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला.
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर बाइक की तलाश करने तथा चोर के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें.
दिनांक: 13 मई 2026
नाम: सुशिल प्रजापत
पता: वार्ड नंबर 11, गली नंबर 04, लखनऊ, उत्तरपदेश
मोबाइल नंबर: 74XXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Gadi chori ki application-
सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
देहरादून थाना, उत्तराखंड
विषय: गाड़ी चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरी गाड़ी दिनांक 20 मई 2026 को वार्ड नंबर 11 की चौथी गली स्थान से चोरी हो गई है. मेरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UK 03 FX 5454 मॉडल स्कार्पियो S 11 तथा रंग काला है. गाड़ी को मैंने उक्त स्थान पर खड़ा किया था. इसके बाद वापस आने पर गाड़ी वहां नहीं मिली. हालाँकि मैंने आसपास तलाश की थी लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर गाड़ी की तलाश करने एवं चोर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें.
दिनांक: 20 मई 2026
नाम: लोकेश भारद्वाज
पता: वार्ड नंबर 12, चौड़ा रास्ता, देहरादून, उत्तराखंड
मोबाइल नंबर: 98XXXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
ATM chori hone ki application-
सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
भोपाल ग्रामीण थाना, मध्यप्रदेश
विषय: ATM कार्ड चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा ATM कार्ड दिनांक 13 जून 2026 को गोमतीनगर स्थान पर चोरी हो गया है. काफी तलाश करने के बाद भी मेरा ATM कार्ड नहीं मिला. मेरे ATM कार्ड से किसी प्रकार की गलत गतिविधि होने की आशंका है.
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें. हालाँकि मैंने सुरक्षा के लिए संबंधित बैंक को भी अपना ATM कार्ड ब्लॉक करने की सूचना दे दी है.
दिनांक: 13 जून 2026
नाम: मनीष सिन्हा
बैंक का नाम: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
मोबाइल नंबर: 88XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Scooty chori application in hindi-
सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
जयपुर ग्रामीण थाना, राजस्थान
विषय: स्कूटी चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरी स्कूटी दिनांक 15 जुलाई 2026 को रेनवाल स्थान से चोरी हो गई है. मेरी स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 14 GH 3434, मॉडल एक्टिवा तथा रंग लाल है. मैंने स्कूटी को उक्त स्थान पर खड़ा किया था. कुछ समय बाद वापस आने पर स्कूटी वहां नहीं मिली. मैंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी का कोई पता नहीं चला.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर मेरी स्कूटी की तलाश करने तथा चोर के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें.
दिनांक: 15 जुलाई 2026
नाम: अमित ओसवाल
पता: किशनगढ़ रेनवाल, वार्ड नंबर 12, गली नंबर 04, जयपुर, राजस्थान
मोबाइल नंबर: 98XXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए पुलिस थाने में आसानी से एप्लीकेशन लिख सकते है. और इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी थाने में ऑनलाइन शिकायत कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.