Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra – जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र का सही फॉर्मेट समझें
दोस्तों हमारे देश में आए दिन लोग नियमों का उल्लंघन करते रहते है. सबसे बेस्ट उदाहरण से समझें तो ट्रैफिक जुर्माना (चालान) इनमे सबसे अहम् है. मान लीजिए अगर आपसे कोई साधन चलाते समय गलती हो जाती है. और इसके लिए आपको चालान करवाना पड़ेगा. तथा फिर आपके पास इसके लिए पर्याप्त पैसे नही है तो आप इसके लिए अपील भी कर सकते है.
हो सकता है की आपकी अपील की वजह से आप ट्रैफिक जुर्माना (चालान) माफ़ भी किया जा सकता है. इसलिए समय रहते अगर हम सम्बन्धित कार्य हेतु जुर्माना माफी (Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra) के लिए प्रार्थना पत्र लिख दें तो ये हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
अब बात आती है की Jurmana mafi ke liye prathna patra hindi mein कैसे लिखें तो यहाँ हम आपको 3 सबसे बेस्ट फॉर्मेट बता रहे है, जिन्हें समझकर आप अपने क्षेत्र के अनुसार इस प्रार्थना पत्र को लिखे.
- जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र-
सेवा में,
श्रीमान संबंधित अधिकारी महोदय,
यातायात विभाग, बीकानेर, राजस्थान
विषय: नशे में वाहन चलाने पर लगाए गए जुर्माने में राहत हेतु प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे वाहन नंबर RJ 23 BV 3201 पर दिनांक 10 अगस्त 2026 को नशे में वाहन चलाने के संबंध में चालान संख्या 433XXXXXX जारी किया गया था. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूँ और भविष्य में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने का आश्वासन देता हूँ.
मेरी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया नियमानुसार मेरे जुर्माने में माफी अथवा उपलब्ध राहत प्रदान करने की कृपा करें.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: आदित्य गढ़वाल
वाहन नंबर: RJ 23 BV 3201
चालान नंबर: 433XXXXXX
मोबाइल नंबर: 77XXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
- जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र-
सेवा में,
श्रीमान संबंधित अधिकारी महोदय,
यातायात विभाग, नासिक, महाराष्ट्र
विषय: अवैध रेसिंग के चालान/जुर्माने में राहत हेतु प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे वाहन नंबर MH 04 HG 3209 पर दिनांक 15 सितम्बर 2026 को अवैध रेसिंग के संबंध में चालान संख्या 123XXXXXXXX जारी किया गया था. मैं अपनी गलती के लिए क्षमा चाहती हूँ और भविष्य में ऐसी गतिविधि में शामिल न होने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का आश्वासन देती हूँ.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार मेरे जुर्माने में माफी अथवा उचित राहत प्रदान करने की कृपा करें.
दिनांक: 15 सितम्बर 2026
नाम: पूनम पांडे
वाहन नंबर: MH 04 HG 3209
चालान नंबर: 123XXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 97XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
- जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र-
सेवा में,
श्रीमान संबंधित अधिकारी महोदय,
यातायात विभाग, भोपाल, मध्यप्रदेश
विषय: सिग्नल तोड़ने के चालान में जुर्माना माफी/राहत हेतु प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे वाहन नंबर MP 13 BV 4444 पर दिनांक 13 जून 2026 को यातायात सिग्नल का उल्लंघन करने के कारण चालान संख्या 456XXXXXXXXX जारी किया गया था. मैं अपनी गलती के लिए क्षमा चाहता हूँ. तथा आपको आश्वासन देता हूँ की भविष्य में मैं यातायात संकेतों और सभी नियमों का पूरी तरह पालन करूँगा.
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जुर्माने में माफी अथवा उपलब्ध राहत प्रदान करने की कृपा करें.
दिनांक: 13 जून 2026
नाम: अतुल शर्मा
वाहन नंबर: MP 13 BV 4444
चालान नंबर: 456XXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 90XXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Note- उपरोक्त Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra के प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपने सम्बन्धित किसी भी कार्य के लिए विभाग को प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने विभाग को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.