Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
Shulk Mukti Hetu Prathna Patra - Hindi Letter Format
Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra

Shulk Mukti Hetu Prathna Patra – Hindi Letter Format

By Application In Hindi
September 29, 2026 3 Min Read
0

दोस्तों शुल्क मुक्ति (Fee Waiver) की आवश्यकता उन परिस्थितियों में होती है जब किसी व्यक्ति या संस्था के लिए निर्धारित शुल्क चुकाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होता. और फिर ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को केवल शुल्क मुक्ति ही एक बेहतर विकल्प सूझता है। हालाँकि इसके लिए जरूरी है की अगर समय रहते व्यक्ति अपनी सम्बन्धित संस्था को Shulk Mukti Hetu Prathna Patra लिख दे तो उसकी कुछ हद तक आर्थिक रूप से मदद हो सकती है.

क्योंकि हम सब जानते है शुल्क मुक्ति की आवश्यकता समानता, सामाजिक न्याय और अवसर की उपलब्धता के लिए होती है. यह गरीब और वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का एक प्रभावी साधन है. इसलिए अगर आप किसी विशेष परीक्षा, स्कूल, या योजना के लिए अपनी Shulk mukti ki application लिखना चाहते है तो कृपया निचे दिए गए फॉर्मेट को आसान शब्दों में समझे और शुल्क मुक्ति का फायदा उठायें.

Shulk Mukti Hetu Prathna Patra – स्कूल के लिए

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय माध्यमिक विद्यालय,
पटना, बिहार

विषय: शुल्क मुक्ति के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 08th का छात्र हूँ. तथा इस समय मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. परिवार की सीमित आय के कारण मेरे लिए विद्यालय का शुल्क जमा करना कठिन हो रहा है. मैं पढ़ाई में नियमित हूँ और अपनी शिक्षा जारी रखना चाहता हूँ.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेरा विद्यालय शुल्क माफ करने की कृपा करें, ताकि मैं बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकूँ.

इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा.

दिनांक: 05 जनवरी 2026
नाम: अनिल देसाई
कक्षा: 08th
रोल नंबर: 121
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Shulk Mukti Hetu Prathna Patra – कॉलेज के लिए

सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
महर्षि परशुराम कॉलेज,
गांधीनगर, गुजरात

विषय: कॉलेज शुल्क माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके कॉलेज में B.A द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी हूँ. मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मैं कॉलेज का शुल्क जमा करने में असमर्थ हूँ. परिवार की आय सीमित होने के कारण घर के आवश्यक खर्च पूरे करना भी कठिन हो रहा है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेरा कॉलेज शुल्क माफ करने की कृपा करें. आपकी सहायता से मैं अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सकूँगा.

कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करने की कृपा करें.

दिनांक: 10 जून 2026
नाम: आशीष पांडे
कक्षा: B.A द्वितीय वर्ष
रोल नंबर: 342
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Shulk Mukti Hetu Prathna Patra – बैंक के लिए

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
पंजाब नेशनल बैंक,
चंडीगढ़, पंजाब

विषय: बैंक शुल्क/चार्ज माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 32XXXXXXXX है. मेरे खाते में बैंक द्वारा लगाए गए 5012 रु. शुल्क की राशि जमा हो गई है. मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस शुल्क का भुगतान करना मेरे लिए कठिन है.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त शुल्क को माफ करने की कृपा करें. आपकी इस सहायता के लिए मैं आपका आभारी रहूँगी.

दिनांक: 21 जुलाई 2026
नाम: मानवी सिंह
खाता संख्या: 32XXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 96XXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ आप अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त Shulk Mukti Hetu Prathna Patra के प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपने सम्बन्धित किसी भी संस्था को जो आपसे शुल्क वसूलती है उसे प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपनी बैंक को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

shulk mukti hetu prathna patrashulk mukti ke liye aavedan patrashulk mukti ki application
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Dussehra Par Nibandh - दशहरा पर निबंध 500 words में
Previous

Dussehra Par Nibandh – दशहरा पर निबंध 500 words में

Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra - जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र का सही फॉर्मेट समझें
Next

Jurmana Mafi Ke Liye Prathna Patra – जुर्माना माफी के लिए प्रार्थना पत्र का सही फॉर्मेट समझें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.