Bank Application In Hindi – Account Close, Transfer & Unfreeze हेतु प्रार्थना पत्र ऐसे लिखें
नमस्कार सभी को, दोस्तों जैसा की हम सब जानते है आए दिन हमारे को बैंक में कोई न कोई जरूरी काम पड़ ही जाता है. और बैंक में जाने के बाद उस काम के लिए हमको प्रार्थना पत्र लिखकर देना होता है. आपको बता दे की बैंक में आवेदन पत्र लिखना कई कारणों से जरूरी होता है. सबसे पहले, यह एक लिखित प्रमाण होता है, जिससे यह साबित होता है कि आपने बैंक से कोई विशेष अनुरोध किया था.
ये बात हम सब समझे है की, मौखिक बातचीत को बाद में भुलाया जा सकता है या उससे इंकार किया जा सकता है, लेकिन लिखित आवेदन एक स्थायी रिकॉर्ड बन जाता है. दूसरा, बैंक में रोजाना सैकड़ों ग्राहक आते हैं, इसलिए बैंक कर्मचारी हर छोटी-बड़ी बात याद नहीं रख सकते. लिखित आवेदन से उन्हें आपकी समस्या को समझने और सही तरीके से कार्यवाही करने में आसानी होती है.
इसलिए दोस्तों कई लोग बैंक में जाकर कन्फ्यूज हो जाते है और सोचते है की, Bank me application kaise likhe? क्योंकि ना तो उनको इसका कोई फॉर्मेट (bank application format hindi) पता होता है. ना इसके बारें में और अधिक जानकारी इसलिए दोस्तों इस लेख के माध्यम से हम आपको Bank Application In Hindi को आसान भाषा में लिखकर बता रहे है जिसे समझकर आप भी अपने लिए जरूरी लगे तो प्रार्थना पत्र जरूर लिखे.
Bank account close application-
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
जोधपुर, राजस्थान
विषय: बैंक खाता बंद करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 61XXXXXX है. व्यक्तिगत कारणों से मैं इस खाते को आगे संचालित नहीं करना चाहता हूँ.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरा उपरोक्त बैंक खाता बंद करने की कृपा करें तथा खाते में उपलब्ध शेष राशि मुझे नियमानुसार प्रदान करने की कृपा करें.
धन्यवाद.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: सुनील पांडे
खाता संख्या: 61XXXXXX
मोबाइल नंबर: 99XXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Bank account transfer application-
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक ऑफ़ इंडिया,
भोपाल, मध्यप्रदेश
विषय: बैंक खाता दूसरी शाखा में ट्रांसफर करने के संबंध में.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक की भोपाल ग्रामीण शाखा में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 464XXXXXX है. मेरा वर्तमान निवास जबलपुर स्थान पर होने के कारण मेरे लिए वर्तमान शाखा में बैंकिंग कार्य करना कठिन हो रहा है.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरा बैंक खाता वर्तमान शाखा से जबलपुर शाखा में ट्रांसफर करने की कृपा करें, ताकि मैं आसानी से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकूँ.
धन्यवाद.
दिनांक: 12 अगस्त 2026
नाम: सुरेश चौधरी
खाता संख्या: 464XXXXX
वर्तमान शाखा: भोपाल, मध्यप्रदेश
नई शाखा: जबलपुर, मध्यप्रदेश
मोबाइल नंबर: 97XXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ खाताधारक हस्ताक्षर करें
Application for unfreeze bank account-
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
एक्सिस बैंक,
नई दिल्ली
विषय: बैंक खाता Unfreeze करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 46XXXXX है. मेरा बैंक खाता वर्तमान में Freeze है, जिसके कारण मैं खाते से लेन-देन नहीं कर पा रहा हूँ.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरे खाते को Unfreeze करने की कृपा करें. खाते को Unfreeze करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी मैं बैंक में उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूँ.
कृपया मेरी समस्या का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें.
धन्यवाद.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: अनिल सिंह
खाता संख्या: 46XXXXX
मोबाइल नंबर: 98XXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ खाताधारक अपने हस्ताक्षर करें
Bank account unblock application in hindi-
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
अहमदाबाद, गुजरात
विषय: बैंक खाता Unblock करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 77XXXXXX है. मेरा बैंक खाता वर्तमान में Block हो गया है, जिसके कारण मैं खाते से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं कर पा रही हूँ.
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे बैंक खाते को जल्द से जल्द Unblock करने की कृपा करें, ताकि मैं बैंकिंग सेवाओं का सुचारु रूप से उपयोग कर सकूँ. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज या जानकारी की आवश्यकता होने पर मैं उसे बैंक में जमा करने के लिए तैयार हूँ.
अतः मेरी समस्या का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें.
धन्यवाद.
दिनांक: 10 सितम्बर 2026
नाम: अनीता राव
खाता संख्या: 77XXXXX
मोबाइल नंबर: 96XXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ खाताधारक अपने हस्ताक्षर करें
Note- उपरोक्त Bank application format hindi को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपने बैंक में प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपनी बैंक को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.