Chutti Ke Liye Prathna Patra – इस प्रकार एप्लीकेशन लिखकर अपने लिए छुट्टियाँ लें
दोस्तों काम या स्कूल जैसी जगहों से छुट्टी लेना आलस्य नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की कुंजी है. जैसा की हम सब जानते है की हमारे जीवन में आए दिन इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ न कुछ जरूरी काम आ ही जाता है. इसलिए हमें इस काम में शामिल होने के लिए कुछ दिन के अवकाश की आवश्यकता पड़ जाती है.
लेकिन फिर बात आती है की Chutti Ke Liye Prathna Patra कैसे लिखें? हालाँकि कई लोग ऐसे है जिन्हें इसके बारें में कोई जानकारी नही होने की वजह से वह अपने आप छुट्टी ले लेते है. और फिर संस्था का संस्थापक उस व्यक्ति को नौकरी से निकाल देता है. सिर्फ इतनी सी छोटी सी गलती के कारण. इसलिए दोस्तों समय रहते अगर आपको भी अपने जीवन में काम से कोई छुट्टी चाहिए तो पहले अपनी संस्था से प्रार्थना पत्र लिखकर छुट्टी के लिए आवेदन करें.
अगर आप इस प्रकार छुट्टी लेते है तो आपको किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होने वाली है. और जब भी जरूरत महसूस हो, बिना झिझक के छुट्टी लें और खुद को तरोताजा करें. यहाँ हम आपको कई प्रकार की Chutti Ke Liye Prathna Patra लिखकर बता रहे है, जिन्हें आप अपनी संस्था और अपने नाम से एडजस्ट करके अपने हेड को लिखे:
School chutti ke liye prathna patra-
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,
अजमेर, राजस्थान
विषय: छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10 का छात्र हूँ. मेरे घर में बहुत जरूरी काम होने की वजह से मुझे उस कार्य में शामिल होना पड़ेगा. इसलिए मैं 12 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक विद्यालय आने में असमर्थ रहूँगा.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे उक्त दिनों की छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: राहुल शर्मा
कक्षा: 10th
रोल नंबर: 115
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Avkash hetu prathna patra-
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,
जामनगर, गुजरात
विषय: बीमारी के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा बारहवी की छात्रा हूँ. अचानक मेरी तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर ने मुझे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. इसलिए मैं दिनांक 10 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक विद्यालय आने में असमर्थ रहूंगी.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिनों की छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें.
दिनांक: 10 जुलाई 2026
नाम: सिखा पटेल
कक्षा: 12th (विज्ञानं संकाय)
रोल नंबर: 422
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Jaruri kam ke liye prathna patra-
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
सिंह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी/कार्यालय,
अहमदाबाद, गुजरात
विषय: अवकाश प्रदान करने के संबंध में.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मुझे आवश्यक व्यक्तिगत कार्य के कारण दिनांक 10 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक कार्यालय से छुट्टी की आवश्यकता है. इस अवधि के दौरान मैं कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाऊँगा.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे उक्त अवधि के लिए अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. मैं छुट्टी समाप्त होने के बाद अपने कार्य पर समय से उपस्थित हो जाऊँगा.
दिनांक: 09 अगस्त 2026
नाम: रणवीर सिंह
पद: सुरक्षाकर्मी
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Avashyak karya hetu prathna patra-
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
अशोका फाइनेंस लिमिटेड कंपनी/कार्यालय,
गोवाहाटी, असम
विषय: शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी हेतु प्रार्थना पत्र.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपकी फाइनेंस कम्पनी में एडवाइजर के पद पर कार्यरत हूँ. और पिछले 5 वर्षों से मैं अपने कार्य को सही दिशा में अंजाम दे रहा हूँ. लेकिन आगामी दिनों में मेरे घर में बड़े भैया की शादी होने के कारण मैं दिनांक 10 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक ऑफिस आने में असमर्थ हूँ.
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे उक्त दिनों की छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: विकाश उपाध्याय
पद: फाइनेंस एडवाइजर
कर्मचारी आईडी: ACFXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो आसानी से एप्लीकेशन लिखें और छुट्टियाँ लें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपनी संस्था को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.