Application Format For School – TC, Fever और Shadi हेतु प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
फ्रेंड्स जैसा की हम सब जानते है हमारी स्कूल लाइफ में वैसे तो आमतौर पर हमें किताबी ज्ञान के अनुसार प्रार्थना पत्र लिखने का तरीका बताया जाता है. लेकिन इसमें गलती ये होती है की कभी-कभी हम उस ज्ञान को हमारी रियल लाइफ में काम में नही ले पाते है. उदाहरण के तौर पर जब हम कक्षा तीन में प्रवेश कर लेते है तभी से एप्लीकेशन वगेरह के लिए रट्टा मारना शुरू कर देते है.
लेकिन असल जरूरत तो तब होती है जब इन एप्लीकेशन को रियल लाइफ में काम में लिया जाए. क्योंकि इन Application Format For School को समझकर हम अपने प्रधानाध्यापक से कई प्रकार की सहायता ले सकते है. इसलिए हम आपको निम्नलिखित रूप से 3-4 प्रकार की स्कूल के लिए एप्लीकेशन बता रहे है. जिनको समझकर आप भी अपने लिए लिखें और जरूरत अनुसार अपने प्रधानाध्यापक जी से मदद लें.
TC Ki Application-
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
जयपुर, राजस्थान
विषय: स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) प्राप्त करने हेतु आवेदन.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10th का छात्र हूँ. मेरे परिवार को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित होना पड़ रहा है, जिसके कारण मुझे अपनी पढ़ाई दूसरे विद्यालय में जारी रखनी है. अतः मुझे विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) की आवश्यकता है.
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरा TC जारी करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.
धन्यवाद.
दिनांक: 25 अगस्त 2026
नाम: सुनील पांडे
कक्षा: 10th
रोल नंबर: 111
हस्ताक्षर: यहाँ अपने सिग्नेचर करें
Fever Ki Application-
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
सर्वोदय सीनियर सेकंडरी विद्यालय,
भोपाल, मध्यप्रदेश
विषय: बुखार होने के कारण अवकाश हेतु आवेदन.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि पिछले कई दिनों से मेरी तबीयत में खराबी हो रखी है. इसलिए डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है. इस कारण मैं दिनांक 10 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक पांच दिनों के लिए विद्यालय आने में असमर्थ हूँ.
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे इन पांच दिनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें.
धन्यवाद.
दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: राजेश कुमार
कक्षा: 12th
रोल नंबर: 102
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें
Bhai ki shadi ke liye application in hindi-
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
माथुर एक्स्सलेट विद्यालय,
पंजाब, चंडीगढ़
विषय: भाई की शादी में शामिल होने हेतु अवकाश के लिए आवेदन.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे परिवार में मेरे भाई की शादी का समारोह आयोजित होने वाला है. इस शादी में शामिल होने के लिए मुझे दिनांक 12 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पाऊँगी।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मुझे उक्त दिनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें.
धन्यवाद.
दिनांक: 10 सितम्बर 2026
नाम: प्राची शर्मा
कक्षा: 10th
रोल नंबर: 115
हस्ताक्षर: प्राची शर्मा
Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए स्कूल में आसानी से एप्लीकेशन लिख सकते है. और इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी प्रधानध्यापक जी को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.