Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
Bank Ke Liye Application - बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
Bank Application In Hindi

Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें

By Application In Hindi
October 6, 2026 3 Min Read
0

फ्रेंड्स, आए दिन हमारे सामने बैंक से रिलेटेड कोई न कोई काम आ ही जाता है. ऐसा नही है की केवल वो काम हमारा ही हो वो काम हमारे घर के मेम्बर का भी हो सकता है. और फिर आपको तो पता ही है किसी भी बदलाव के लिए बैंक में जाने के बाद मेनेजर आपको एप्लीकेशन लिखने को बोल देता है. अब अधिकतर लोगों की तो ये शिकायत रहती है की जब अकाउंट का होल्डर ही सामने आ गया है तो फिर हमसे Bank Ke Liye Application क्यूँ लिखवाता है?

तो दोस्तों आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की बैंक में प्रार्थना पत्र लिखना औपचारिक रिकॉर्ड के लिए आवश्यक है. इससे आपकी शिकायत या अनुरोध लिखित में दर्ज हो जाता है और समाधान मिलने की संभावना बढ़ जाती है. और ध्यान रखें की मौखिक शिकायत की तुलना में लिखित प्रार्थना पत्र अधिक प्रभावी होता है.

इसलिए दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Khata band karne ke liye application, Khata chalu karne ke liye application और khata bada karne ke liye application लिखना बतायेंगे. इन निम्नलिखित फॉर्मेटस को समझकर आप भी अपने लिए सम्बन्धित कार्य हेतु Bank Ke Liye Application आसानी से लिखे:

Khata band karne ke liye application-

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
बीकानेर, राजस्थान

विषय: बैंक खाता बंद करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 95XXXXXXXXXX है. व्यक्तिगत कारणों से मैं इस खाते को आगे संचालित नहीं करना चाहती हूँ.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरा उपरोक्त बैंक खाता बंद करने की कृपा करें तथा खाते में उपलब्ध शेष राशि मुझे नियमानुसार प्रदान करने की कृपा करें.

दिनांक: 10 जनवरी 2026
नाम: पूनम कँवर
खाता संख्या: 95XXXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 98XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ खाताधारक अपने हस्ताक्षर करें

Khata chalu karne ke liye application-

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
गांधीनगर, गुजरात

विषय: बंद बैंक खाते को पुनः चालू करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या 123XXXXXXXXX है. लंबे समय से लेन-देन नहीं होने के कारण मेरा बैंक खाता वर्तमान में निष्क्रिय हो गया है. अब मैं इस खाते का पुनः उपयोग करना चाहती हूँ.

अतः आपसे निवेदन है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके मेरे बैंक खाते को पुनः चालू करने की कृपा करें. आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि) उपलब्ध कराने के लिए मैं तैयार हूँ.

दिनांक: 10 फरवरी 2026
नाम: नमिता पटेल
खाता संख्या: 123XXXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 97XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ खताधारक अपने हस्ताक्षर करें

khata bada karne ke liye application-

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
एक्सिस बैंक,
जमशेदपुर, बिहार

विषय: बैंक खाते की लेन-देन सीमा बढ़ाने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में खाता संख्या 34XXXXXXXX है. वर्तमान में मेरे खाते में निर्धारित लेन-देन सीमा मेरी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं है. मुझे अपने बैंक खाते से अधिक राशि का लेन-देन करना पड़ता है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे खाते की निर्धारित लेन-देन सीमा को नियमानुसार बढ़ाने की कृपा करें. आवश्यक KYC एवं अन्य दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि) उपलब्ध कराने के लिए मैं तैयार हूँ.

कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें.

दिनांक: 05 मार्च 2026
नाम: निलेश ओझा
खाता संख्या: 34XXXXXXXXXXXX
मोबाइल नंबर: 966XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: यहाँ आप अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए बैंक को खाता बंद, चालू या बड़ा बनाने के लिए एप्लीकेशन (Bank Ke Liye Application) लिखकर दे सकते है. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपने बैंक को ई-मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

account band karne ke liye applicationbank ke liye applicationkhata bada karne ke liye applicationkhata band karne ke liye applicationkhata chalu karne ke liye applicationsbi बैंक खाता बंद करने के लिए आवेदन
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
atal pension yojana band karne ke liye application
Previous

Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें

Salary Ke Liye Application In Hindi Format & Examples
Next

Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.