Skip to content
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra | फीस माफी हेतु प्रार्थना पत्र ऐसे लिखें
Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra

Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra | फीस माफी हेतु प्रार्थना पत्र ऐसे लिखें

By Application In Hindi
September 25, 2026 3 Min Read
0

दोस्तों कई-कई बार विद्यार्थियों के सामने ऐसा संकट आ गया होता है जिसकी वजह से वह अपने स्कूल, कॉलेज व इंस्टिट्यूट में फीस तक जमा नही करवा पाते है. हालाँकि इसके कई कारण हो सकते है. लेकिन सबसे अहम् जो कारण होता है वो है “गरीबी”. दोस्तों गरीबी या आर्थिक तंगी के कारण आज भी हम अपने आस पास देखते है कई छोटे-छोटे बच्चे पढाई को जारी नही रख पाते.

और वह पढाई की बजाय बाहर बाल मजदूरी के लिए लग गये होते है. हालाँकि बालश्रम करवाना एक अपराध है लेकिन फिर भी हमारे देश में ये कानून बस कागजों तक ही सिमित है. असल जिन्दगी में बहुत से छोटे बच्चे आपको बाजार में मजदूरी करते हुए मिल जाएंगे. अब दोस्तों यहीं बच्चे अगर पढाई करने के लिए समय पर अपने हेड को Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra लिख देते तो आज वह भी पढाई कर रहे होते.

लेकिन वो ही बात है जानकारी के अभाव के चलते ये सब हो पाता है. फीस माफी से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिलता है. इससे शिक्षा का अधिकार सभी वर्गों तक पहुँच पाता है और सामाजिक असमानता कम करने में मदद मिलती है. इसलिए दोस्तों अपने हक को समझे और जरूरत पड़े तो अपने लिए Fees mafi ke liye prathna patra जरूर लिखे:

Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra – स्कूल में

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
शर्मा माध्यमिक विद्यालय,
अलवर, राजस्थान

विषय: फीस माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा दसवीं का छात्र हूँ. मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण मेरे परिवार के लिए मेरी स्कूल फीस जमा करना कठिन हो रहा है. घर की आर्थिक समस्याओं के कारण मेरी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेरी स्कूल फीस माफ करने की कृपा करें, ताकि मैं अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रख सकूँ.

इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा.

दिनांक: 10 जुलाई 2026
नाम: रमेश वर्मा
कक्षा: दसवी
रोल नंबर: 132
हस्ताक्षर: यहाँ अपने सिग्नेचर करें

Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra – कॉलेज में

सेवा में,
श्रीमान प्राचार्य महोदय,
राघव महर्षि कॉलेज,
देहरादून, उत्तराखंड

विषय: कॉलेज फीस माफ करने के संबंध में.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके कॉलेज में बी.ए. द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी हूँ. मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मैं वर्तमान सत्र की कॉलेज फीस जमा करने में असमर्थ हूँ. परिवार की सीमित आय में घर के आवश्यक खर्च पूरे करना भी कठिन हो रहा है.

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए मेरी कॉलेज फीस माफ करने की कृपा करें, जिससे मैं अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सकूँ.

आपकी इस कृपा के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा.

दिनांक: 10 अगस्त 2026
नाम: मनीष महलावत
कक्षा/कोर्स: BA 2nd year
रोल नंबर: 433
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Fees Maafi Ke Liye Prathna Patra – इंस्टीट्यूट में

सेवा में,
श्रीमान निदेशक महोदय,
नव्या सॉफ्टवेर इंस्टीट्यूट,
नासिक, महाराष्ट्र

विषय: फीस माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके इंस्टीट्यूट में PGDCA कोर्स कर रही हूँ. मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मेरे लिए कोर्स की फीस जमा करना कठिन हो गया है. मैं अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हूँ, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण फीस का भुगतान नहीं कर पा रही हूँ.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेरी फीस माफ करने अथवा फीस में उचित छूट देने की कृपा करे. आपकी सहायता से मैं अपना कोर्स पूरा कर सकूँगी.

इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगी.

दिनांक: 15 सितम्बर 2026
नाम: सुशीला सिंधे
कोर्स: PGDCA
बैच: 3rd
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए अगर जरूरी लगें तो अपनी संथान में फीस माफी हेतु प्रार्थना पत्र जरूर लिखें. तथा इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी अपनी संस्था को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

fees maafi ke liye prathna patrafees mafi ke liye prathna patraफीस माफी के लिए प्रार्थना पत्रफीस माफी हेतु प्रार्थना पत्र
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Chutti Ke Liye Prathna Patra - इस प्रकार एप्लीकेशन लिखकर अपने लिए छुट्टियाँ लें
Previous

Chutti Ke Liye Prathna Patra – इस प्रकार एप्लीकेशन लिखकर अपने लिए छुट्टियाँ लें

Bank Application In Hindi - Account Close, Transfer & Unfreeze हेतु प्रार्थना पत्र ऐसे लिखें
Next

Bank Application In Hindi – Account Close, Transfer & Unfreeze हेतु प्रार्थना पत्र ऐसे लिखें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Salary Ke Liye Application In Hindi | Format & Examples
  • Bank Ke Liye Application – बैंक खाता बंद, चालू & बड़ा करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखना सीखें
  • Atal pension yojana band karne ke liye application | अटल पेंशन योजना बंद करने का एप्लीकेशन ऐसे लिखें
  • Samay Ka Sadupyog Nibandh | समय का सदुपयोग पर निबंध
  • Bimari Ke Liye Prathna Patra | बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र हिंदी में फॉर्मेट समझें

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Applicationinhindi.com - Learn from here all type applications format. Like - Phone Chori Ki Application, Bank Application In Hindi, Chutti Ke Liye Prathna Patra & etc.