Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

All Type Application In Hindi - Write & Check All Type Application In Hindi - Write & Check Application In Hindi

All Type Application In Hindi - Write & Learn

  • Home
  • Sample Page
  • Home
  • Sample Page
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Phone Chori Ki Application - मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखने का तरीका समझें
Phone Chori Ki Application

Phone Chori Ki Application – मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखने का तरीका समझें

By Application In Hindi
September 19, 2026 3 Min Read
0

आज के समय में किसी का फोन चोरी होना आम बात है. और आए दिन हम सुनते रहते है की, आज फलाना दोस्त का या रिलेटिव का मोबाइल चोरी हो गया है. और गजब की बात तो ये है की दोस्तों जब फोन चोरी हो जाता है तो जिसका फोन चोरी हुआ है वह जानकारी के अभाव के चलते कोई भी अपनी तरफ से करवाई नही करता है. क्योंकि वो मान चूका होता है की अब जो मेरा फोन चोरी हुआ है वो शायद कभी वापस न मिले.

लेकिन दोस्तों वहीँ व्यक्ति पास के थाने में जाकर अगर मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखकर दे दे तो हो सकता है की उसे अपना फ़ोन वापस मिल जाए. फिर बात आती है की Phone Chori Ki Application कैसे लिखे?

तो दोस्तों इस लेख में हम आपको Phone chori ki application के अलग-अलग प्रारूपों से रूबरू करवा रहे है जिन्हें समझकर आप भी अगर आपकी जिन्दगी में ऐसा वाक्या घटित होता है तो थाने में एप्लीकेशन लिखकर जरूर दें. और आपको बता दें की दोस्तों इसी कारण से पिछले कई वर्षों से NCRB की रिपोर्ट बताती है की भारत में क्राइम की दर कम हुई है.

इसका मुख्य कारण ये है की आजकल लोग जागरूक होने लगे है. और कहीं पर भी अपना हक़ छोड़ना नही चाहते है. और ये सब सही भी है क्योंकि आप सब समझते ही की एक फ़ोन कितनी मेहनत से पैसे कमाकर लेकर आया जाता है. और वहीँ मेहनत से पैसे कमाकर लाया जाने वाला फ़ोन चोरी हो जाए और हम हाथ पर हाथ धरे बैठ जाए तो ये गलती फिर हमारी खुद की है. इसलिए निचे दिए हुए Mobile chori application in hindi के प्रारूपों को ढंग से समझें और आप भी देश में क्राइम दर कम करवाने में अपनी भूमिका निभाए.

Phone Chori Ki Application 1-

सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
जबलपुर थाना
जबलपुर, मध्यप्रदेश

विषय: मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में शिकायत.

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा मोबाइल फोन दिनांक 12 अगस्त 2026 को लगभग 8 बजे जबलपुर से चोरी हो गया है. मैंने अपने स्तर पर मोबाइल को काफी तलाश किया, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला.

मेरे मोबाइल का विवरण इस प्रकार है:

मोबाइल कंपनी/मॉडल: सैमसंग गैलेक्सी
मोबाइल नंबर: 98XXXXX
IMEI नंबर: 44973984XXXXX
रंग: नीला

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर मोबाइल फोन को खोजने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें.

धन्यवाद.

भवदीय
नाम: मनीष चिल्लर
पता: वार्ड नंबर 12, चौधरी मौहला, घर नम्बर 25
मोबाइल नंबर: 98XXXXX
दिनांक: 13 अगस्त 2026
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Phone Chori Ki Application 2-

सेवा में,
श्रीमान थाना प्रभारी/जीआरपी थाना प्रभारी महोदय,
भोपाल ग्रामीण थाना

विषय: यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में आवेदन.

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं दिनांक 15 सितम्बर 2026 को भोपाल से इंदौर की यात्रा कर रहा था. और यात्रा के दौरान लगभग शाम के 7 बजे मुझे पता चला कि मेरा मोबाइल फोन मेरी जेब से चोरी हो गया है.

मेरे मोबाइल फ़ोन की डिटेल्स इस प्रकार है:

मोबाइल कंपनी/मॉडल: iphone 17 प्रो मैक्स
मोबाइल नंबर: 77XXXXX
IMEI नंबर: 34244XXXX
रंग: सफेद

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें तथा मेरा मोबाइल फोन बरामद कराने में सहायता प्रदान करें.

धन्यवाद.

भवदीय
नाम: संदीप शर्मा
पता: वार्ड नंबर 12, कुली चौक, घर नंबर 24.
दिनांक: 16 सितम्बर 2026
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

Phone Chori Ki Application 3-

सेवा में,

श्रीमान शाखा प्रबंधक/अधिकारी महोदय,
सेमसंग मोबाइल
सीकर, राजस्थान

विषय: मोबाइल फोन चोरी होने के कारण SIM बंद करने एवं नया SIM जारी करने हेतु आवेदन.

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मेरा मोबाइल फोन दिनांक 12 जून 2026 को चोरी हो गया है. तथा चोरी हुए मोबाइल में मेरा मोबाइल नंबर 77XXXX वाला SIM लगा हुआ था.

अतः आपसे निवेदन है कि सुरक्षा की दृष्टि से मेरे उक्त SIM को तत्काल बंद करने तथा उसी नंबर का नया SIM जारी करने की कृपा करें.

मेरी पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न हैं.

धन्यवाद.

भवदीय
नाम: सुनील चौधरी
मोबाइल नंबर: 77XXXX
पता: कुरेशियों का मौहला, वार्ड नंबर 12, गली नंबर 3.
दिनांक: 13 जून 2026
हस्ताक्षर: यहाँ अपने हस्ताक्षर करें

ध्यान रखें की इस एप्लीकेशन में साथ में सपोर्टेड डाक्यूमेंट्स भी आप ऑफिस में जमा करें ताकि आपको उसी नंबर का नया सिम कार्ड दिलवाया जा सकें. हालाँकि ये सिम वाला एप्लीकेशन देने से पहले आप थाने में चोरी की शिकायत वाला एप्लीकेशन जरूर दें.

Note- उपरोक्त प्रारूपों को समझकर आप भी अपने लिए थाने में या फिर नया सिम लेने के लिए सिम प्रोवाइडर कम्पनी को आसानी से एप्लीकेशन लिख सकते है. और इसके लिए आप हमारे टेक्स्ट को कॉपी करके भी किसी को मेल या SMS कर सकते है. Applicationinhindi.com आपको इसके लिए पूरी इजाजत देता है.

Tags:

mobile chori application in hindimobile chori ki applicationphone chori ki applicationमोबाइल चोरी की शिकायत पत्र
Author

Application In Hindi

यहाँ आपको अलग-अलग प्रकार की एप्लीकेशन और प्रार्थना पत्र मिलेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी एप्लीकेशन आसान और सरल हिंदी में लिखी जाएँ। हमारा उद्देश्य आपको सही और उपयोगी एप्लीकेशन लिखने में मदद करना है। अपनी जरूरत की एप्लीकेशन के लिए हमारी वेबसाइट Applicationinhindi.com से जुड़े रहें।

Follow Me
Other Articles
Bank Application In Hindi - जाने सभी बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखे
Previous

Bank Application In Hindi – जाने सभी बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Search

Recent Posts

  • Phone Chori Ki Application – मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखने का तरीका समझें
  • Bank Application In Hindi – जाने सभी बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखे
  • Chutti Ke Liye Prathna Patra – छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र का तरीका जाने

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • Phone Chori Ki Application – मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखने का तरीका समझें
  • Bank Application In Hindi – जाने सभी बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखे
  • Chutti Ke Liye Prathna Patra – छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र का तरीका जाने

Archives

  • September 2026 (3)

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

Copyright 2026 — Application In Hindi. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme